फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ पी रहा था शराब और चल गई गोली, हुई मौत

Sat, 05 Aug 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक च‌ित्र
विज्ञापन
उत्तम नगर में बुधवार रात को शराब पीने के दौरान गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। पुलिस इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मरने वाले पर तीन आपराधिक मामले दर्ज थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोहन गार्डन निवासी धीरज के रूप में हुई है। बुधवार रात पुलिस को तारक अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। अस्पताल से पुलिस को पता चला कि मरने वाले युवक को उसके कुछ दोस्त यहां छोड़कर गए थे।
विज्ञापन

गोली धीरज के पेट में लगी

पुलिस ने छानबीन कर दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि धीरज बुधवार रात को मोहन गार्डन में छह दोस्तों के साथ शराब पी रहा था।

शराब पीने के दौरान धीरज पिस्टल निकालकर दोस्तों को दिखा रहा था, जबकि उसके दोस्त पिस्टल अंदर रखने के लिए कह रहे थे। इसी दौरान एक दोस्त ने उसका हाथ पकड़कर पीछे कर दिया, तभी गोली चल गई। गोली धीरज के पेट में लगी।

पुलिस को जांच में पता चला है कि धीरज पर हत्या के प्रयास के दो मामलों के अलावा चोरी का एक मामला दर्ज था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धीरज के साथ शराब पी रहे अन्य युवकों से पूछताछ के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फरार युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें