फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर कारोबारी को लूटा

Sat, 05 Aug 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
loot demo pic
विज्ञापन
रणजीत नगर इलाके में एक कारोबारी की कनपटी पर पिस्टल लगाकर बदमाशों ने नकदी और गहने के अलावा अन्य सामान लूट लिया। घटना के समय कारोबारी अपने बुआ के बेटे से मिलने के लिए जा रहा था और कार रोककर फोन पर बात कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मनीष अरोड़ा (37) सपरिवार मानसरोवर गार्डन इलाके में रहता है। उसका मार्बल पत्थर का कारोबार है। मंगलवार रात वह अपने कर्मचारी आलोक तिवारी के साथ वर्ना कार पर सवार होकर राजेंद्र नगर जा रहा था। राजेंद्र नगर में उसे अपनी बुआ के बेटे हनी खरबंदा से मिलना था।

शादीपुर डिपो मेट्रो स्टेशन से आगे आने पर उसने अपनी कार को साइड लगाकर रोक दी। वह फोन कर हनी से बात करने लगा। पीड़ित के मुताबिक इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसकी कार के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीशा नीचे करते ही एक युवक ने उसके कनपटी पर पिस्टल लगा दी

- फोटो : demo pic
ड्राइविंग साइड से आकर युवकों ने उसके शीशे को खटखटाया। मनीष ने युवकों की बात सुनने के लिए कार के शीशे नीचे किया। शीशा नीचे करते ही एक युवक ने उसके कनपटी पर पिस्टल लगा दी और जान से मारने की धमकी देकर सोने का कड़ा और सोने की चेन उतार कर देने के लिए कहा।

उसके बाद बदमाशों ने उसके जेब से पचास हजार रुपये और पांच बैंक के छह डेबिट और क्रेडिट कार्ड लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर पटेल नगर मेट्रो स्टेशन की ओर भाग गए।

 पीड़ित के मुताबिक दोनों बदमाश पल्सर बाइक पर सवारग थे और हेल्मेट लगा रखा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें