फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के पैसे न देने पर युवक को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा, हाथ में कड़ी लगाकर खिलाई मिट्टी

Fri, 01 Jun 2018 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेवात
विज्ञापन
crime in mewat
विज्ञापन
गुरुग्राम के मेवात में एक युवक को अपने उधार दिए पैसे मांगना मंहगा पड़ा गया। दबंग लोगों ने उसके हाथों में लोहे की कड़ी में ताला लगाकर कई घंटो तक पेड़ पर बांधे रखा और अमानवीय यातनाएं दीं जिसे सुनकर ही कोई भी सिहर उठे।
विज्ञापन

demo pic
पोल गांव के एक युवक को धूड़ियानबास गांव के युवक के पास से 20 हजार रुपये और मोबाइल छीने के साथ ही अमानवीय यातनाएं देते हुए जबरन मिट्टी खिलाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

crime in mewat
पुलिस के अनुसार पोल गांव का मुश्ताक फरीदाबाद में कबाड़ी का काम करता है। उसने धूड़ियानबास गांव के तौफीक को 15 हजार रुपये उधार दिए थे। मुश्ताक द्वारा कई बार पैसे मांगने पर भी पैसे नहीं मिले। 26 मई को आरोपी ने उसको अपने गांव बुलाया। 

clash
वह अपने एक दोस्त के साथ गांव पहुंच गया। मुश्ताक का आरोप है कि तौफीक और उसके साथ के लोगों ने उसके दोस्त को पीटकर भगा दिया। उसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर पीटने लगे। इससे भी जब आरोपियों का मन नहीं भरा तो वे मुश्ताक को जंगल ले गए। उसके हाथों में लोहे की कड़ी डालकर उसमें ताला लगाया और पेड़ पर कई घंटो तक बांधे रखा। मुश्ताक के परिजनों ने बताया कि बुरी तरह से पीटने पर वह बेहोश हो गया, जिस पर आरोपी उसे मरा समझकर चले गए।
विज्ञापन

clash
मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपियों ने अमानवीय व्यवहार का वीडियो बनाकर सोशल साइट पर डाल दिया। 29 मई की शाम पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि तौफीक, कासिम, अंसार और हमीद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं, लेकिन उनकी तलाश में गांव में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें