फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की डर फिल्म से प्रभावित होकर मुंबई को उड़ाने की दी धमकी

Thu, 09 Nov 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
threat call
विज्ञापन
शाहरुख खान की डर फिल्म से प्रभावित होकर जोधपुर के एक किशोर ने नोएडा के एक व्यक्ति को फोन कर मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


दो दिन बाद थाना सेक्टर-39 पुलिस जांच करते हुए किशोर तक पहुंची तो उसने बताया कि वह अपने किसी दोस्त से मजाक कर रहा था, लेकिन गलत नंबर लग गया। इसके बाद पुलिस ने किशोर को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, धमकी भरा फोन सलारपुर गांव में भाई के साथ किराये पर रहने वाले श्याम शंकर के मोबाइल पर रविवार दोपहर को आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम अजय मल्होत्रा बताया था।
विज्ञापन


उसने खुद को कश्मीर में मौजूद आतंकवादी बताते हुए मुंबई को दोबारा सीरियल ब्लॉस्ट से दहलाने की चेतावनी दी थी। पहली बार श्याम शंकर ने इसे फर्जी कॉल मानकर ध्यान नहीं दिया। थोड़ी-थोड़ी देर में लगातार तीन बार धमकी भरा फोन आने पर श्याम ने थाना सेक्टर-39 पुलिस को सूचना दे दी।

सर्विलांस से पुलिस को पता चला कि फोन जोधपुर से आ रहा था। वहां पहुंचकर पुलिस टीम को पता चला कि फोन करने वाला एक किशोर है। वह मजाक में अपने दोस्त को फोन कर रहा था, लेकिन एक अंक गलत मिलने की वजह से फोन कहीं और लग गया।
विज्ञापन


किशोर ने कुछ दिन पहले डर फिल्म देखी थी। इसे देखकर ही उसने दोस्त से मजाक करने का मन बनाया था। उसने बाजीगर फिल्म में रखे गए शाहरुख खान के नाम अजय मल्होत्रा की तरह ही अपना नाम यह बताया था। नोएडा पुलिस ने मामले की सूचना मुंबई पुलिस को भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें