फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मामूली सी बात पर नाराज होकर युवक पर सात-आठ बार किया चाकू से ताबड़तोड़ वार 

Fri, 27 Oct 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
20 अक्तूबर को मामूली बात पर ताबड़तोड़ चाकू मार लहूलुहान कर दिए गए युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी शिबेश सिंह के अनुसार बिंदापुर थाना पुलिस को 20 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि एक युवक डीपीएस स्कूल के सामने, सेक्टर-तीन, द्वारका में लहुलूहान पड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी पहचान समस्तीपुर, बिहार निवासी गणेश कुमार के रूप में हुई। पता लगा कि उस पर चाकू से हमला रतन (18) ने किया है। रतन ने चाकू से करीब सात-आठ वार किए थे। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर बिंदापुर थानाध्यक्ष की देखरेख में एसआई करतार सिंह व हवलदार राजेश की टीम ने तफ्तीश शुरू की।

इस पुलिस टीम ने जांच के बाद रतन व उसके साथी परविंदर (24) को 24 अक्तूबर को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रतन ने पूछताछ में बताया कि वह पार्क में परविंदर के साथ शराब पी रहा था, उसी समय गणेश ने कुछ शोर मचा दिया था। इस पर उसका रतन से झगड़ा हो गया। रतन ने गणेश पर चाकू से वार कर दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें