फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं माया नगरी मुंबई तो नहीं चली गईं तीनों छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं माया नगरी मुंबई तो नहीं चली गईं तीनों छात्राएं
विज्ञापन

सब हेड...
लापता एक छात्राकई दिनों से सीरियल के ऑडीशन में चयन की कह रही थी बात
क्रासर...
-परिवार वालों के जाने से रोकने की भी बात आई सामने
-संदिग्ध दोनों युवकों पर बहलाफुसलाकर ले जाने का शक
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
रहस्यमय ढंग से लापता हुई स्प्रिंगडेल कॉलेज की 10 वीं की तीनों छात्राएं मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके अचानक लापता होने के बाद परिवार वाले चिंतित हैं और पुलिस बरामदगी को लेकर जानकारी जुटाने में लगी है। तीनों लापता छात्राओं के परिवार वालों और सहपाठियों से पुलिस ने फौरी तौर पर जो जानकारी जुटाई है, उसके मुताबिक फिलहाल उनके मुंबई चले जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। वजह यह है कि पिछले दिनों इन छात्राओं को मुंबई जाकर फिल्मों में काम करने की बात करते सुना गया था। यह भी बताया जा रहा है कि जिन दो संदिग्ध युवकों के नाम पुलिस को छात्रा के परिवार वालों ने बताए हैं, वे युवक फिल्मी दुनिया के सपने दिखाकर लड़कियों को बरगलाने का काम करते हैं, ऐसा पुलिस को बताया जा रहा है। उधर, स्कूल प्रबंधन भी घटना के सामने आने के बाद पूरी तरह से हतप्रभ है।
स्कूल प्रबंधन के मुताबिक लापता हुईं तीनों छात्राएं पढ़ाई में ठीक हैं। इनमें से एक छात्रा के टीवी सीरियल के ऑडीशन में सेलेक्शन होने की बात पिछले दिनों सामने आई थी। छात्रा ने अपनी सहेलियों को इसके बारे में बताया भी था, लेकिन उसके मुंबई जाने से परिवार वालों ने अभी फिलहाल मना कर दिया। चूंकि वह ऑडीशन में सेलेक्ट होने पर माया नगरी मुंबई जाना चाहती थी। ऐसे में कहीं वह अपनी दो साथी छात्राओं के साथ मुंबई तो नहीं चली गई, यह कयास भी सभी लगा रहे हैं। स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस के सामने भी यह बात निकलकर सामने आई है, लेकिन अभी परिवार वाले इसको लेकर कुछ भी नहीं बता सके हैं। परिवार की ओर से दो युवकों के नाम दिए गए हैं। वे लगातार छात्राओं को बरगलाने में जुटे हुए थे। इसमें से एक युवक के पहले भी कुछ किशोरियों को बहलाफुसलाकर बाहर ले जाने फिर घर छोड़ने की बात कही जा रही है। इसको लेकर सबसे पहले पुलिस उनकी धरपकड़ कर पूछताछ का मन बना चुकी है। इसके लिए टीमें बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही तीनों छात्राओं के मुंबई जाने की आशंका जाहिर करने वाली उनकी चौथी सहेली से भी बातचीत की जाएगी। उसका नाम और पता जुटाने के बाद पुलिस ने उससे संपर्क साधने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। यह भी सवाल बना हुआ है कि छात्रा का ऑडीशन असल में हुआ या फिर उसको किसी ने बरगला दिया? वे कहीं भी गई हों, लेकिन उनको लेकर कौन गए हैं? बताए गए दो संदिग्ध युवकों का ही खेल तो नहीं है? इन सब सवालों को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इंसेट..
सीडीआर में निकले नंबरों की छानबीन शुरू
छात्राओं के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने सबसे पहले सर्विलांस टीम की मदद ली है। मोबाइल नंबर का सीडीआर निकलवाया गया है, जिसमें देर रात तक कुछ नंबरों पर लंबी बात निकली है। ये नंबर परिवार के बताए संदिग्ध युवकों के हैं या किसी और के? इसको लेकर भी छानबीन जारी है।
---
दिल्ली भी जा सकती है पुलिस
जहां एक ओर मुंबई जाने को लेकर कयास लग रहे हैं, वहीं दिल्ली जाने की बात भी पुलिस में चल रही है। हालांकि अभी कोई टीम गैर जनपद रवाना नहीं हुई है। दिल्ली जाकर स्टेशन पर लगे सीसीटीवी की मदद से पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

---
तीनों छात्राएं पढ़ने में ठीक-ठाक हैं। उनके गायब होने का पता बृहस्पतिवार को लगा है। बुधवार को वह छुट्टी के बाद स्कूल से चली गई थीं, ऐसे में वह कहां गईं, स्कूल प्रबंधन खुद हतप्रभ है। एक छात्रा के टीवी सीरियल के ऑडीशन में सेलेक्शन की बात कुछ दिन पहले पता लगी थी।
-हेमंत जगोता, कार्यकारी निदेशक (स्प्रिंगडेल कॉलेज)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें