फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से कुछ दूर पर सरेआम ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर युवक की हत्या

Wed, 25 Oct 2017 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
gangwar in new usmanpur - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी जिले के गामड़ी गांव में मंगलवार सुबह तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक युवक की हत्या कर दी। उत्तर-पूर्वी जिले में 36 घंटे के भीतर हत्या की यह तीसरी वारदात है।
विज्ञापन

2 of 5
gangwar in new usmanpur - फोटो : अमर उजाला
मृतक की शिनाख्त रोहित पाल (23) के रूप में हुई है। घर से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। आनन-फानन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि रोहित के खिलाफ जबरन वसूली व लूटपाट के दो मामले दर्ज थे। फिलहाल हत्या किसी गैंगवार या फिर आपसी रंजिश के तहत हुई, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
gangwar in new usmanpur - फोटो : अमर उजाला
न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक बरामद की है। उधर, शव पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मॉर्चरी भिजवा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, रोहित पाल गली नंबर-8, गामड़ी गांव में रहता था। परिवार में पिता भूलेराम पाल, मां कृष्णा, एक भाई व बहन है। रोहित का गांधी नगर में कपड़ों का कारोबार था। पिता बीएसईएस में नौकरी करते हैं।

4 of 5
gangwar in new usmanpur - फोटो : अमर उजाला
भूलेराम के मुताबिक, मंगलवार सुबह रोहित इलाके में लगने वाली माता की चौकी के लिए घर से निकला था। इसी दौरान करीब 9.15 बजे बदमाशों ने उसके सिर और पेट में कई गोलियां मार दीं। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gangwar in new usmanpur - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का कहना है कि उनके बेटे का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। वहीं मामले पर पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला का कहना है कि रोहित के खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस का कहना है कि हत्या के समय वह घर के पास ही बीयर पी रहा था। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस रोहित की कॉल डिटेल रिकॉर्ड के अलावा उसके दोस्तों व इलाके के सीसीटीवी कैमरों से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें