फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन में रह रहे साथी ने महिला की हत्या कर जलाया शव

Thu, 30 Mar 2017 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

साथी ने महिला की हत्या कर शव जलाया 
भाई का आरोप;
पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी   
अमर उजाला ब्यूरो 
फरीदाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की उसके साथी ने सोमवार देर रात गला दबा कर हत्या कर दी और सुबूत मिटाने के उद्देश्य से शव में आग लगा कर फरार हो गया। पड़ोसियों ने धुआं निकलता देखा तो पुलिस को सूचना देकर आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन


पुलिस ने भाई की शिकायत पर मृतका के पुरुष साथी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव अगवानपुर, जगमाल एंक्लेव में रहने वाले कुछ लोगों ने सोमवार देर रात जायदा (35) के घर से धुआं निकलता देखा।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई तो जायदा का शव जलते हुए पाया। तुरंत ही पानी डाल कर आग बुझाई गई। बहन की मौत की सूचना पर पहुंचे जाहिद उर्फ शौकीन निवासी बदपुर ने पुलिस को बताया कि जायदा का विवाह 16 साल पहले मेवात निवासी इमरान से हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos

पति-पत्नी की तरह लिव इन रिलेशन में रह रहे थेे

- फोटो : demo
शादी के तीन साल बाद इमरान की मौत हो गई। इसके बाद से जायदा जगमाल एंक्लेव मेें अपना घर बना कर रह रही थी। करीब छह माह पहले जाहिद को पता चला कि जायदा गांव के ही तरुण नाम के युवक से विवाह करना चाहती है।

जाहिद के मुताबिक उसने बहन को समझाया कि तरुण नशे का आदी है और उसकी जायदाद हड़प सकता है लेकिन जायदा ने उसकी नहीं सुनी। बाद में पता चला कि जायदा और तरुण पति-पत्नी की तरह लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। आरोप है कि कुछ दिन से तरुण जायदा पर नकदी-जेवर देने और जायदाद अपने नाम करने का दबाव डाल रहा था।

जाहिद के मुताबिक उसके घर में 11 अप्रैल को शादी है। शादी के लिए उसने बहन को करीब 17 तोला सोने के पुराने गहने और रुपये नए गहने बनवाने के लिए दिए थे, इसकी जानकारी तरुण को हो गई। जाहिद का आरोप है कि तरुण ने जायदा का गला घोंट कर हत्या कर दी और सुबूत मिटाने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बाइक ले गया आरोपी

- फोटो : amarujala
अधजले शव की अंगुली की अंगूठी और कलाई में चूडिय़ों से जाहिद ने मृतका की पहचान बहन जाहिदा के रूप में की। एसएचओ सराय ख्वाजा इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

जाहिद ने बताया कि बहन ने तरुण को चार माह पहले बाइक दिलाई थी। घर से वह बाइक गायब है। पुलिस का मानना है कि हत्या करने के बाद तरुण बाइक से ही भागा है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने उसके मिलने की संभावित जगहों पर छापा मारी भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें