फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की खुदखुशी का जिम्मेदार ठहराते हुए MCD कर्मचारी को उतारा मौत के घाट, काले जादू का लगाया आरोप

Thu, 22 Feb 2018 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CRIME SCENE
विज्ञापन

पेरोल पर बाहर आए आरोपी ने बहन की खुदकुशी के लिए जिम्मेदार मानते हुए एमसीडी कर्मचारी की गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी को लगता था कि उसकी बहन ने उसके चलते खुदकुशी की है और उसकी शादी भी टूट गई।

विज्ञापन


एमसीडी कर्मचारी ने उसकी बहन पर काला जादू किया हुआ था और दुव्र्यवहार करता था। बदरपुर थाना पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को 24 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पहले से हत्या के एक मामले में जेल में बंद था और एक महीने की पेरोल पर बाहर आया हुआ था। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार बदरपुर थाना पुलिस को दक्ष पार्टी प्लेस केपास 18 व 19 फरवरी की रात करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था।
विज्ञापन


मृतक का गला कटा हुआ था और उसके शरीर पर चाकू के निशान थे। पास में एक मोटरसाइकिल मिली थी। मोटरसाइकिल केरजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस एक महिला तक पहुंची। महिला ने मृतक की पहचान अपने भाई संगम विहार निवासी राकेश उर्फ राजू केरूप में की।

इस वजह से वह मानता था एमसीडी कर्मचारी को जिम्मेदार

महिला ने बताया कि उसका भाई सूर्या नगर, फरीदाबाद में रहने वाले विकास उर्फ जाहनी के परिवार के साथ रहता है। हत्या का मामला दर्जकर बदरपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह की देखरेख में एसआई राजीव की टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस ने विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वर्ष 2014 में इसने बदरपुर इलाके में एक युवक की हत्या की थी। वह जेल में था। 18 जनवरी को उसकी छोटी बहन ने खुदकुशी कर ली थी। वह एक महीने की पेरोल पर जेल से बाहर आया था।

उसकी मां एमसीडी में काम करती है। उसकी मुलाकात राकेश उर्फ राजू से हुई थी। इसके बाद राकेश उनके घर में रहने लगा। विकास की बहन उससे मिलने जेल जाती थी। वह उसे बताती थी कि राकेश उनके घर में रहता है और पूरे घर का माहौल खराब है।

राजू के व्यवहार के चलते रिश्तेदारों ने घर आना बंद कर दिया है। विकास को लगता था कि राजू के चलते उसकी बहन की शादी नहीं हुई है और उसकी बहन की खुदकुशी के लिए वह ही जिम्मेदार है।
विज्ञापन

बहन की मौत का बदला लेने के लिए कर दी हत्या

विकास ने अपनी बहन का मौत का बदला लेने के लिए राजू की हत्या की साजिश रच ली थी। वारदात वाले दिन विकास को राजू 60 फुटा रोड, बदरपुर बॉर्डर पर ऑटो में सोता हुआ मिल गया।

यहां पर विकास ने उस पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। राजू ने भागने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका गला काट दिया। विकास की साजिश ये थी कि 19 फरवरी को उसका पेरोल खत्म हो रहा है।

राजू की हत्या कर वह जेल में सरेंडर कर देगा। पुलिस ने विकास की निशानदेही पर चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें