फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज करने की मिली इतनी बड़ी सजा, साले ने ही उतारा मौत के घाट

Sun, 28 Jan 2018 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बेगमपुर इलाके में प्रेम विवाह से नाराज होकर जीजा को गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गत 24 जनवरी को आरोपी रोहित घूमने के बहाने जीजा सन्नी को पार्क में ले गया और उसे गोली मार दी।

 

गोली कंधे में लगी। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपी साले के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस के अनुसार गत 24 जनवरी की शाम पुलिस को सूचना मिली कि रोहिणी सेक्टर 20 स्थित पार्क में एक युवक को गोली मार दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने सन्नी (20) नाम के युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कंधे में गोली लगी थी।  एक साल पहले उसने मंगोलपुरी में रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन

इस शादी से खुश नहीं था लड़की का परिवार

murder, crime, death
शादी को लेकर लड़की के परिवार वाले नाराज थे। लेकिन शादी के कुछ माह दोनों घरों के लोगों का एक दूसरे के घर आना जाना होने लगा। 
लेकिन युवती का चचेरा भाई रोहित इस शादी से नाराज था।

लेकिन दो माह से रोहित भी सन्नी के घर आने जाने लगा।  24 जनवरी की शाम रोहित युवती के भाई साहिल को लेकर उसके घर पहुंचा। घर पर कुछ देर बात करने के बाद रोहित घूमने के बहाने सन्नी को लेेकर पार्क में पहुंचा।

जहां रोहित ने साहिल को किसी बहाने से इधर उधर भेज दिया। अकेला होने पर उसने बहन को भगाकर शादी करने के लिए सन्नी को धमकी दी और पिस्टल निकालकर उस पर गोली चला दी। रोहित वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। शुक्रवार रात पुलिस ने रोहित को मंगोलपुरी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें