फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस भ्रम के कारण भाभी और भतीजे को उतारा मौत के घाट..

Tue, 30 Jan 2018 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पालम इलाके में भाभी और भतीजे की हत्या करने वालेे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल मिल गया है।

विज्ञापन


आरोपी के अनुसार, भाभी से उसका प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। उसे शक था कि भाभी ने ही फरवरी 2017 में उस पर कातिलाना हमला करवाया था, जिसमें उसे 700 टांके लगे थे। इसी का बदला लेने के लिए उसने हत्या की। आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में हुई है।

जिला पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह के मुताबिक, वाहन चोरी निरोधक शाखा के निरीक्षक राजकुमार को रविवार को सूचना मिली कि दोहरे हत्याकांड में शामिल प्रमोद सेक्टर-20 के पास आने वाला है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने पर हमला करने वाले की हत्या के फिराक में था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाभी भूतल पर कब्जा करना चाहती थी..

demo pic
पुलिस के अनुसार, 14 जनवरी की शाम दीपा शर्मा (35) और उनके बेटे ऋषि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दीपा के देवर प्रमोद ने ही दोनों की हत्या की है। प्रमोद की तलाश में पुलिस दिल्ली के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दबिश दे रही थी।

प्रमोद ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर रहता था, जबकि उसकी भाभी परिवार के साथ पहली मंजिल पर। भूतल पर किरायेदार रहता था। आरोपी के मुताबिक, दीपा भूतल के हिस्से पर कब्जा करना चाहती थी। इसलिए वह किरायेदार को तंग करती थी और उन्हें भगा देती थी।
 
इसे लेकर उनके बीच विवाद होता था। फरवरी 2017 में प्रमोद पर अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया था। उसे 700 टांके लगे थे। इसका बदला लेने के लिए उसने उत्तर प्रदेश से पिस्टल का इंतजाम किया और भाभी व भतीजे को गोली मार दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें