फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 माह की मासूम के चाचा ने ही दिखाई हैवानियत, किया ऐसा शर्मनाक काम

Tue, 30 Jan 2018 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
baby
विज्ञापन

सुभाष प्लेस इलाके में आठ माह की बच्ची के साथ उसके दूर के चाचा ने दुष्कर्म किया। बच्ची को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह 28 साल का शादीशुदा है। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, बच्ची अपने परिजनों के साथ इलाके में रहती है। पिता मजदूरी करते हैं, जबकि मां घरों में झाड़ू-पोंछा। रविवार को बच्ची की मां अपनी जेठानी के पास उसे छोड़कर काम पर चली गई। पिता भी काम पर था।

विज्ञापन

baby
देर शाम बच्ची की मां वापस आई तो उसने बच्ची को रोते हुए पाया। काफी चुप करवाने के बावजूद वह रोती रही। जांच करने पर पता चला कि बच्ची के निजी अंग से खून निकल रहा है।

महिला बच्ची को लेकर पास के अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि बच्ची दिन में अपने दूर के चाचा के साथ खेल रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें