फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने दोस्त के साथ मिलकर रची ऐसी साजिश, पहले खिलाई नींद की गोली और फिर...

Sat, 01 Sep 2018 09:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

दिल्ली के हौजकाजी इलाके में ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने दोस्त के साथ अपने पूर्व प्रेमी को नींद की गोलियां खिलाकर जिंदा मथुरा के पास यमुना में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या के इस मामले में प्रेमिका और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गांव पिंजारी नगारी, अलीगढ़, यूपी निवासी डॉली चौधरी उर्फ डिंपल (21) और गांव बछराऊं, मथुरा, यूपी निवासी मनीष चौधरी (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से मृतक सुशील कुमार (23) की सोने की अंगुठियां और उसका बैग बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा ने बताया कि 16 अगस्त को पीपली कलां गांव, अलीगढ़ निवासी ऋषिपाल सिंह नामक शख्स ने अपने बेटे सुशील कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट हौजकाजी थाने में दर्ज कराई थी। ऋषिपाल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा चावड़ी बाजार में एक दुकान पर अकाउंटेंट का काम करता है।
विज्ञापन


11 अगस्त को वह दुकान से घर के लिए निकला लेकिन लौटकर नही आया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सुशील का सीडीआर निकाला तो एक मोबाइल नंबर पर पुलिस को शक हुआ। उस नंबर पर सुशील ने कई बार कॉल करने के अलावा मैसेज भी किया था। जांच में वह नंबर फर्जी आईडी पर लिया गया था।

अश्लील तस्वीरें दिखा करता था ब्लैकमेल

उधर, सुशील के परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब 5-6 साल से सुशील अपने पड़ोस की गांव की लड़की डॉली चौधरी के संपर्क में था। अब डॉली ने ग्रेटर नोएडा में नौकरी के बहाने किसी मोहित मावी नामक शख्स के साथ रहने लगी है। 

पुलिस ने डॉली को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि बेरोजगारों को विदेश भेजने वाले मोहित ने उसको 10 हजार रुपये महीने की नौकरी पर रखा। इसी बीच डॉली की मोहित से नजदीकियां बढ़ गई। सुशील को जब इसका पता चला तो वह अपने साथ खींची गई डॉली की पुरानी अश्लील तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। 

उधर, सात अगस्त को मोहित की पत्नी को जब डॉली और मोहित के रिश्ते का पता चला तो उसने आत्महत्या कर ली। मोहित डर से बंगलूरू भाग गया, लेकिन इसके बाद भी वह लगातार डॉली के संपर्क में रहा। 
विज्ञापन

ऐसे की गई सुशील की हत्या...

डॉली ने बताया कि धीरे-धीरे सुशील आक्रामक होता जा रहा था। डॉली ने परेशान होकर सुशील की हत्या की साजिश रची। मनीष नामक अन्य युवक भी डॉली से शादी करना चाहता था। मनीष ने डॉली के पिता की पैसों से मदद भी की थी, जिससे उसका पिता भी बेटी की शादी मनीष से करना चाहता था।

डॉली ने मनीष को सुशील के बारे में बताकर उसकी हत्या करने की साजिश में शामिल किया। सुशील बार-बार डॉली से मथुरा आकर उससे मिलने का दबाव बना रहा था। डॉली ने मनीष से कहकर होटल में एक कमरे का इंतजाम करवा लिया। इसके बाद उसने ज्यादा मात्रा में नींद की गोलियां खरीदी और 11 अगस्त को सुशील को मथुरा में मिलने की बात कही। सुशील मथुरा आ गया। 

यहां दिनभर इधर-उधर घूमने के बाद सुशील व डॉली होटल के कमरे में आ गए। सुशील ने खाना और कोल्ड ड्रिंक मंगवाई। डॉली ने नजर बचाकर उसमें नींद की गोलियां मिला दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही सुशील बेहोश हो गया। 

इसके बाद मनीष और डॉली स्कूटी पर बिठाकर सुशील को मथुरा के पुराने यमुना पुल, लक्ष्मी नगर ले गए और उसे यमुना में जिंदा फेंककर दोनों अपने-अपने गांव लौट गए। जिस सिम से डॉली ने सुशील को कॉल किया था उस सिम को भी तोड़ दिया गया। डॉली के खुलासे के बाद पुलिस ने उसकी सोने की अंगुठी और बैग भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें