फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के पैसे नहीं देने पर युवक ने की थी छात्र की हत्या, पुलिस ने किया मामले का खुलासा

Mon, 22 May 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
गोविंदपुरी इलाके में गत बुधवार को नौवीं कक्षा के छात्र वसीम (14) की चाकू घोंपकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में वसीम के पड़ोस में ही रहने वाले उसके दोस्त सागर रॉय उर्फ मोंटी (18) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि होटल पर खाना खाने के बाद वसीम ने बिल नहीं चुकाया था। जिससे गुस्सा होकर सागर ने वसीम की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।  
विज्ञापन

    
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वसीम परिवार के साथ नवजीवन कैंप में रहता था। बुधवार देर रात को किसी ने गली नंबर-12 में उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि कुछ माह से वसीम गलत संगत में पड़ गया था। उसके पिता ने उसे पीटा था तो वह घर से भाग गया था। कई माह बाद वह घर लौटा था। 

इसके अलावा उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाले पॉकेटमार सागर से थी। घटना स्थल के पास की सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को पता चला कि हत्या से कुछ देर पहले सागर वसीम के साथ था। इसी शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस ने सागर को गोविंदपुरी इलाके से दबोच लिया।      
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन शाम छह बजे से दोनों साथ थे। सागर और वसीम ने रात का खाना एक होटल पर खाने की योजना बनाई। सागर ने वसीम से खाने का बिल देने के लिए कहा था। लेकिन खाना खाने के बाद वसीम ने पैसे नहीं दिए, जिसके बाद गुस्से में सागर ने वसीम की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बाद में वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें