युवक को अपने दोस्त के साथ अंग्रेजी में बात करना काफी भारी पड़ गया है। पांच लोगों ने मिल कर उसे बेरहमी से पीटा है। पुलिस की माने तो घटना लुटियंस जोन की है। पीड़ित अपने दोस्त को यहा स्थित एक पांच सितारे होटल में छोड़ने आया था।
नोएडा निवासी वरुण गुलाटी शनिवार को कार से अपने दोस्त अमन को छोड़ने आया था। जब वरुण अमन को छोड़कर लौटने लगा तभी पांच लोगों ने उसको घेर लिया और पूछा की वह अंग्रेजी में बात क्यूं कर रहा था और उसके साथ मारपीट करने लगे।
इसके बाद नशे में धुत पांच आरोपी वरुण को बेरहमी से पीट कर मौके से फरार हो गए। लेकिन वरुण को उनकी गाड़ी का नंबर याद रह गया जिस कारण पुलिस पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही। दो आरोपी अब भी फरार हैं।