फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन घर में घुस आए युवक, किशोरी से किया गैंगरेप

Sat, 09 Jul 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
विज्ञापन
दनकौर कस्बे के एक मोहल्ले की एक महिला ने पड़ोस के दो युवकों पर उसकी नाबालिग बेटी से करीब 10 दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन


दनकौर कस्बे के थाना वाले मोहल्ले में रहने वाली महिला ने बताया कि 28 जून को उसकी 13 साल की नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस के दो युवक घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों युवकों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की और पुलिस व परिजनों को बताने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। किशोरी आरोपियों की धमकी से सहम गई। शाम को परिजनों के घर आने के बाद भी किशोरी ने कुछ नहीं बताया। परिजनों ने किशोरी से सख्ती से पूछा तब किशोरी ने आपबीती बताई। शुक्रवार को परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दे दी है।
विज्ञापन


दनकौर कोतवाली प्रभारी रवींद्र राठी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी दिनेश और प्रमेष के खिलाफ  सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें