फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब हुई बीवी और गर्लफ्रेंड के बीच कैट फाइट तब निकले कट्टे और फिर..

Sun, 28 Jan 2018 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

जगतपुरी इलाके में दो महिलाओं के बीच हाईवॉल्टेज ड्रामा दिखा। तीन-चार साल से घर छोड़कर प्रेमिका के साथ रहे पति के दूसरे घर पर पत्नी पहुंच गई। वहां उसने पति की प्रेमिका की जमकर मरम्मत की।

 

गली में भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पति से रहा न गया तो उसने तमंचा निकालकर हवाई फायर कर दिया। बाद में उसने प्रेमिका के साथ ही रहने की बात कह पत्नी को चलता कर दिया।

विज्ञापन

 

पत्नी ने शिकायत पुलिस से की तो पति के खिलाफ अवैध हथियार रखने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपी फरार है।

विज्ञापन

बंदूक
जगतपुरी पुलिस के मुताबिक, सलमा (27) (बदला नाम) परिवार के साथ रशीद मार्केेट, जगतपुरी में रहती है। इसके पति का अपना कारोबार है। तीन-चार साल से सलमा का पति प्रेमिका के साथ अलग मकान लेकर रहता है।
 
बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 सलमा एक सहेली के साथ पति के दूसरे घर पहुंच गई। वहां उसकी पति की प्रेमिका के साथ तू-तू मैं-मैं होने लगी। कहासुनी मारपीट में बदल गई। गली में 20-25 मिनट सलमा व पति की प्रेमिका में मारपीट हुई।
 
इस बीच, सलमा का पति घर से बाहर निकला। उसने हवा में गोली चलाकर सलमा से घर वापस जाने के लिए कहा। उसने सलमा से कह दिया कि वह अब हमेशा प्रेमिका के साथ ही रहेगा। सलमा ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें