लगता है दिल्ली में लोगों में इंसानियत खत्म सी होती जा रही है। जैतपुर के हरिनगर, ट्रांसपोर्ट वाली गली के चौराहे पर खुखरी के वारों से घायल हुआ डांसर युवक गौरव तड़पता रहा। हमले से उसके शरीर से काफी खून बह रहा था।
वह खड़ा होता और फिर गिर जाता। वह लोगों से सहायता मांगता रहा और लोगों से अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाता रहा, मगर कोई भी उसकी सहायता के लिए आगे नहीं आया।
जब तक उसक बड़ा भाई मौके पर पहुंचता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बड़ा भाई गौरव को एम्स केट्रामा सेंटर ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सौरभ विहार निवासी गौरव (22) लवकुश चौक के पास स्थित जलवा डांस अकादमी में डांस सीखता था। इस अकादमी में दीपक(22) और मनोज (21) भी डांस सीखते थे।
ये तीनों शादी व अन्य समारोह में डांस व स्टेज शो करते थे। तीनों अच्छे दोस्त थे। कुछ दिन पहले दीपक और गौरव का अकादमी में कुछ अश्लील हरकत को लेकर झगड़ा हो गया था। अकादमी में इनके गुरु रॉकी खान ने उनका समझौता कराया था।
इसके बाद तीनों ने अन्य दोस्तों के साथ रक्षा बंधन को बीयर पी थी। नशे में दीपक व गौरव में फिर झगड़ा हो गया था। गौरव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दीपक की पिटाई कर दी थी। दीपक बदला लेने की फिराक में घूम रहा था।
गुप्तांग सहित कई जगहों पर किया वार
- फोटो : Getty
शुक्रवार को मनोज व दीपक बाइक से गौरव के घर के पास पहुंचे। मनोज गौरव को उसके घर से ये कहकर बुला लाया था कि वह उसका दीपक के साथ समझौता कराएगा। गौरव मनोज के साथ घर से आ गया।
इन लोगों ने गौरव को बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर जाकर दीपक ने गौरव से कहा कि वह उसे मारेगा। गौरव बाइक से उतरकर भागने लगा तो दीपक ने उस पर खुखरी से वार करने शुरू कर दिए।
दीपक ने गौरव के ऊपर खुखरी से गुप्तांग, जांघ और छाती पर चार वार किए। गौरव लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। गौरव लोगों से सहायता के लिए चिल्लाता रहा मगर कोई सामने नहीं आया।
गौरव का भाई सौरभ उसे ट्रामा सेंटर ले गया था। अधिक खून बहने से डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 12.37 मिनट पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
रात भर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा
- फोटो : डेमो पिक
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों केअनुसार आरोपियों को पकडने के लिए एसीपी सरिता विहार (कार्यवाहक) अशोक सरोहा व जैतपुर थाने का काम देख रहे इंस्पेक्टर रामसहाय मीणा की देखरेख में एसआई दिनेश, पीएसआई अरविंद व सिपाही निशांत की टीम गठित की गई।
इस टीम ने रात भर कई जगह पर दबिश दी और आरोपी दीपक व मनोज को शुक्रवार सुबह जैतपुर इलाके से ही गिरफ़्तार कर लिया। दीपक के कब्जे से खुखरी बरामद कर ली गई है। दीपक अच्छे परिवार से संबंध रखता है और उसके पिता रेलवे में नौकरी करते हैं। गौरव के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं।