फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर अचानक हुआ बेहोश, अस्पताल पहुंचा तो पता चला हो चुकी है मौत

Tue, 25 Jul 2017 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डबुआ कॉलोनी में रहने वाले निशिकांत से मिलने आए चचेरे भाई अंकित (20) की शनिवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। निशिकांत यहां एक कंपनी में नौकरी करता है। सीतापुर (यूपी) में रहने वाला चचेरा भाई अंकित दो दिन पहले ही उनके यहां आया था।
विज्ञापन


शनिवार को सब लोग छत पर  बैठे थे। अंकित अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रहे सारन थाने के एएसआई श्रीभगवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं, डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर ली, विसरा रिपोर्ट के आधार पर ही जांच की दिशा तय की जाएगी। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें