फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के बाद पत्नी गई मायके तो पति ने लगा ली फांसी, मौत

Sat, 19 Aug 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

पत्नी से झगड़ा होने पर कर ली आत्महत्या
नोएडा(ब्यूरो)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्फाबाद में बृहस्पतिवार देर शाम एक व्यक्ति ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।  मृतक का अपनी पत्नी से तीन दिन पहले झगड़ा हुआ था। बताते हैं कि झगड़े के कारण पत्नी घर छोडक़र चली गई।
विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने मृतक की पहचान माधव राम निवासी अंबेडकर नगर के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि माधव राम सर्फाबाद में किराये पर रहता था। सेक्टर- 63 स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। पत्नी से झगड़े के बाद वह परेशान रह रहा था।

नौकरी करने के बाद वह घर लौटा और देर शाम पंखे से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा। कोई सुसाइड नोट मौके पर नहीं मिला। गिझोड़ में मृतक का भाई दिनेश रहता है, उससे भी  पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें