फरीदाबाद के सिटी बल्लभगढ़ थाना आदर्श नगर चौकी से शनिवार दिन में एक व्यक्ति के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है।
आदर्श नगर चौकी की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भूरे सिंह यादव (32) उत्तर प्रदेश के कासगंज जिला अमरपुर गांव का मूल निवासी है।
भूरे सिंह सेक्टर 62 की हाउसिंग बोर्ड सोसाइटी में किराए के कमरे में रहता था। शनिवार को भूरे सिंह का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया।
उसकी मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर आदर्श नगर चौकी की पुलिस ने वहां पहुंचकर भूरे सिंह की लाश को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने तक कुछ भी कहने से इंकार किया है और मामले की जांच में लग गई है।