दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने करोल बाग के रैगरपुरा में एक ज्वेलरी वर्कशॉप से करीब सवा करोड़ रुपये की ज्वेलरी उड़ाने वाले आरोपी को पश्चिमी बंगाल से दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 90 फीसदी ज्चेलरी, 5.20 लाख रुपये व चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
आरोपी पश्चिमी बंगाल स्थित अपने गांव में मकान बनाना चाहता था। पुलिस इसके साथी की तलाश कर रही है, वहीं नींद की गोलिया खरीद कर लाया था। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार कौशिक गोस्वामी ने शिकायत दी थी कि वह करोल बाग के रैगरपुरा में ज्वेलरी वर्कशॉप चलाता है।
वर्कशॉप में करीब 13 कारीगर काम करते हैं। एक कारीगर सुरजीत मन्ना भी एक वर्कशॉप में काम करता था। वह अपनी बेटी के जन्मदिन के बहाने चार व पांच नवंबर की रात मिठाई व शराब में नींद की गोलियां मिलाकर साथी पिंटू केसाथ करीब 3.50 किलो ज्वेलरी चुराकर ले गया था।
karol bagh theft
- फोटो : हिमांशु सोनी
मामला दर्जकर करोल बाग थाना पुलिस जांच कर रही थी। शाखा की एसआईयू में तैनात इंस्पेक्टर पंकज अरोड़ा की देखरेख में एसआई प्रिभांशु कुमार की टीम भी आरोपियों को पकडने में लगी हुई थी। इस टीम को जांच में पता लगा कि सुरजीत पश्चिमी बंगाल में है।
इंस्पेक्टर पकंज आरोड़ा की टीम ने आरोपी को 11 नवंबर को पश्चिमी बंगाल से पकड़ लिया। इसके कब्जे से 1.65 किलो तैयार ज्वेलरी, 1.65 किलो ज्वेलरी बन रही ज्वेलरी(ज्वेलरी मेटेरियल), 12 किलो ज्वेलरी सांचे, 5.20 लाख रुपये(ज्वेलरी को बेचने केबाद आई रकम) और चार मोबाइल फोन बरामद कर लिए। आरोपी पिछले करीब 17 वर्ष से ज्वेलरी का कारीगर है और शिकायतकर्ता ज्वेलर के यहां छह वर्ष से काम कर रहा था।