फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 साल की बेटी से रेप कर जेल में बंद था पिता, फंदे से लटकर दे दी जान

Fri, 06 Jul 2018 08:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

चार साल की बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता ने शुक्रवार को जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बाथरूम में रोशनदान से शव लटका मिलने पर दूसरे कैदियों ने इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी। जेल प्रशासन ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मई महीने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ चार साल की बेटी से दुष्कर्म करने का मामला मानेसर महिला थाने में दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने 19 मई को आरोपी पिता मूल रूप से मधुबनी बिहार निवासी भुगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार सुबह आरोपी ने जेल के बाथरूम में बने रोशनदान में पायजामे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। करीब साढ़े 10 बजे जब अन्य कैदी बाथरूम में गए तो उन्होंने शव को लटके देख जेल प्रशासन को इसकी सूचना दी। जेल प्रशासन ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। भोंडसी थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें