सीसीटीवी फुटेज में मदन मोहन के घर में काम करने वाली नौकरानी उनके फ्लैट के पास संदिग्ध हालत में घुमते हुए पायी गयी। पुलिस ने नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पहले तो वह वारदात को अंजाम देने की बात से इंकार करती रही। लेकिन जब उसे सीसीटीवी कैमरे के बारे में बताया तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
उसने बताया कि वह मदन मोहन के घर में दो माह से काम कर रही है। उसने घर में जेवरात देखे। उसके बाद उसने चोरी करने की साजिश रची।
उसने वारदात से दो दिन पहले मेन गेट के अतिरिक्त चाबी को चुरा लिया और फिर घर पर किसी के नहीं होने पर आसानी से दरवाजा खोलकर फ्लैट में दाखिल हुई और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गयी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से जेवरात बरामद कर लिये हैं।