फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेसमेंट एजेंसी से सर्वेंट चाहिए तो पढ़ें ये खबर

Wed, 26 Feb 2014 02:39 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में प्लेसमेंट एजेंसी से दो दिन पहले रखी गई नौकरानी नगदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की है।
विज्ञापन


सेक्टर-29 के 1009 नंबर मकान में आईटी कंपनी में काम करने वाले नवीन कौल अपनी माता, पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं।

उनकी पत्नी भी आईटी कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए शनिवार को घर पर नौकरानी रखी थी। नौकरानी ने अपना नाम पूनम और पता डिब्रूगढ़, आसाम बताया था। सोमवार को पति-पत्नी दोनों दफ्तर चले गए।
 
वहीं, दोपहर बाद नौकरानी भी नहीं दिखाई दी। जब घर में उनका बेटा अपना आईपॉड ढूंढने लगा, तो वह भी नहीं मिला। बेटे ने इसकी सूचना नवीन कौल को दी।

नवीन ने छानबीन की तो घर से कीमती सामान और नगदी भी गायब थी, जो फोन नौकरानी को उन्होंने दिया था, वह घर पर ही था। जब नौकरानी का पता नहीं चला, तो पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस एजेंसी संचालक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें