गीता कॉलोनी इलाके में मदरसे के भीतर 10 साल के मासूम के साथ मुफ्ती (शिक्षक) द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो और कुकर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के बाद आरोपी मोहम्मद स्वाद (25) को फरीदाबाद से दबोच लिया गया। बता दें कि इसी साल आरोपी ने 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।
उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया था। लेकिन आरोपी कोर्ट से जमानत पर छूट गया था। पुलिस के मुताबिक, मासूम परिवार के साथ हथीन, पलवल, हरियाणा में रहता है। उसका एक रिश्तेदार गीता कॉलोनी स्थित मदरसे में पढ़ता है।