फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलवी को निकाह के लिए बुलाकर लूट लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी करने के लिए लोग कैसी-कैसी तरकीब निकालते हैं यह सचमुच हैरत की बात है।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा नगला हुकुम सिंह गांव के पास एक मौलवी से बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर नकदी और करीब 15 हजार रुपये का इत्र (परफ्यूम) लूट लिया।

मौलवी को निकाह पढ़ने के लिए रबूपुरा के अनवरगढ़ से झूठ बोलकर बुलाया गया था। पीड़ित की ओर से जेवर कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। जेवर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

झूठी निकली निकाह की बात

जानकारी के मुताबिक जेवर स्थित मदीना मस्जिद पर हाफिज हनीफ रहते हैं। शुक्रवार को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया कि वह अनवरगढ़ से बोल रहा है। उनके परिवार में युवती का निकाह होना है और उनसे इत्र भी खरीदना है।

शनिवार को वह 15 हजार रुपये का इत्र और 1500 रुपये लेकर अनवरगढ़ के लिए निकल लिए। अनवरगढ़ में जाकर निकाह के बारे में जानकारी चाही तो वहां पर पता चला गांव में कोई निकाह नहीं है।

मौलवी ने उस नंबर पर संपर्क साधने का भी प्रयास किया जिससे उन्हें फोन किया गया था लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन

ऐसे हुई लूट

फोन करने वाले से बात न होने पर मौलवी वापस अपने घर के लिए चल दिए। रास्ते में लिफ्ट लेकर नगला हुकुम सिंह तक पहुंचे और फिर पैदल ही जेवर के लिए चल दिए।

वह कुछ दूर चले तो एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और तमंचे के बल पर बाइकर्स ने मौलवी से 15 हजार का इत्र और 1500 रुपये लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित मौलवी ने जेवर कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें