फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का ये तरीका जानकर हैरान रह जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में मंगलवार शाम बदमाशों ने कार के बोनट पर दस-दस के नोट गिराकर कारोबारी के 5.75 लाख रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन


मामला दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, ए-25, निजामुद्दीन ईस्ट निवासी रिजवान का हैंडीक्राफ्ट ज्वेलरी एक्सपोर्ट का कारोबार है।

बदमाशों ने इतनी सफाई से इस लूट को अंजाम दिया कि लुटने वाले को भनक तक नहीं लगी कि कब उसके रुपयों से भरा बैग चंद दस के नोटों के कारण गायब हो गया।
विज्ञापन

बहाने से कार के बाहर भेज उड़ाया रुपया

पुल‌िस के मुताब‌िक मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे काम के सिलसिले में रिजवान भाई के साथ कार से तुर्कमान गेट इलाके में आया था।

आसफ अली रोड पर कार खड़ी कर वह भाई का इंतजार कर रहा था। तभी एक शख्स ने रिजवान से कहा कि आपकी कार के बोनट पर कुछ सामान पड़ा है।

कारोबारी ने उतरकर देखा तो बोनट और जमीन पर दस-दस के कई नोट पड़े थे। रिजवान नोट उठाकर जब कार में बैठा तो देखा रुपये वाला बैग गायब था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें