फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस फ्रेश के स्टोर में हुई अनहोनी

Wed, 15 Jan 2014 04:56 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के नवीन शाहदरा इलाके में मंगलवार सुबह नकाबपोश बदमाशों ने रिलायंस फ्रेश के स्टोर पर हमला बोल दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट मारकर दो कर्मचारियों को घायल कर दिया और 1.26 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक राज ब्लॉक, नवीन शाहदरा स्थित रिलायंस फ्रेश रोज सुबह करीब 6:30 बजे खुलता है। मंगलवार सुबह स्टोर खुला ही था। इसी बीच करीब छह नकाबपोश बदमाश वहां जबरन दाखिल हो गए। उनके हाथों में पिस्टल और चाकू थे।
विज्ञापन


बदमाशों ने स्टोर में मौजूद पांच कर्मचारियों व गार्ड को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर उन्होंने दो कर्मचारियों पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। बदमाशों ने स्टोर की तिजोरी में रखे 1.26 लाख रुपये निकाल लिए और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली। फुटेज में स्टोर खुलने से पहले कुछ लोग बाहर घूमते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने आशंका जताई है कि वारदात में स्टोर के ही किसी जानकार का हाथ है। बदमाश अच्छी तरह जानते थे कि सुबह के समय स्टोर में कुछ ही कर्मचारी होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें