फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह बदमाश ने पकड़ा गला, बेहोश हो गई महिला

Mon, 28 Apr 2014 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पटेल नगर में शनिवार रात को बदमाशों ने पैदल घर जा रही कारोबारी की पत्नी का गला दबाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। पटेल नगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रीति सिंह (28) पति हरमिंदर सिंह के साथ ईस्ट पटेल नगर में रहती हैं। हरमिंदर का घर के पास ही पुराने कारों की खरीद व बिक्री का कारोबार है।

यह भी पढ़ें:घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत

शनिवार रात 9 बजे जब प्रीति बाजार से पैदल घर जा रही थीं तो सेट्ठी प्रॉपर्टीज के ऑफिस के पास पीछे से आ रहे एक युवक ने उनका गला जोर से पकड़ लिया। इतने में उसके सहयोगी ने प्रीती से पर्स छीन लिया। बदमाश ने उनकी सोने की चेन भी तोड़ ली।
विज्ञापन


इससे घबराकर प्रीति बेहोश हो गईं। होश में आने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी पटेल नगर पुलिस को दी। प्रीति ने बताया कि उनके पर्स में दस हजार रुपये, सौ डॉलर, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और आई फोन था। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।

गौरतलब है कि फरवरी में करोलबाग मेट्रो स्टेशन से अपने परिचित की घर जा रही मल्टीनेशनल कंपनी की एक महिला मैनेजर सिमरनजीत कौर को भी बदमाशों ने इसी तरह से लूटने का प्रयास किया था। उनके विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद पुलिस बदमाशों को दबोचने में कामयाब नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें