गांव कांगरका झगड़े में पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर 22 नामजद लोगों के विरूद्व घर पर हमला कर मारपीट करने व गोली चलाकर जान से मारने का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार है। पुलिस का दावा है की जल्द ही आरोपियों को गिरतार कर लिया जायेगा।
पीड़ित अजरूदीन निवासी गांव कांगरका थाना तावडू ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया की पंचायत चुनाव के समय से दो गुट के लोगों में आपसी रजिंश चली आ रही है।
पीड़ित का आरोप है की गत 2 फरवरी करीबन 10 बजे के करीब दोषी पक्ष के पप्पू उर्फ मुनसरीफ, आजाद, शब्बीर, मुफीद, रमजान, बुन्नी, इरफान, सहीद, वसीम, ताहिर, इलयास, जुहरा, खूबी, साकिर, सलमान, रूसतम, अरसद, हकमूदीन, नसीम व तालिब निवासीयान गांव कांगरका थाना तावडू व रामसिंह , मिथराज निवासी गांव नाहरपुर थाना तावडू अपने हाथों में लाठी डंडा, फरसा व बंदूक लिए हुए घर की और गाली गलौच करते हुए आ रहे थे।
जब उसने घर से बाहर निकलकर देखा तो उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया। डर की वजह से वह और उसका पिता घर में घुस गए। दोषियों ने जब मारपीट की तो वह डर की वजह से घर में पलंग के नींचे छिप गया।
पीड़ित का आरोप है की उसी समय दोषी पप्पू ने अपने हाथ में ली हुई बंदूक से उसके उपर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। पैर में गोली लगने के कारण वह बुरी तरह जमी और लहूलुहान हो गया।
पीड़ित का आरोप है की जब शौर सुनकर आबिद, जावेद, ताहिफ, समीर व वसीम उन्हें बचाने के लिए आए तो दोषियों ने गोली चलाते हुए उनके साथ भी जमकर मारपीट की। पीड़ित ने दोषियों पर घर में रखे सामान को तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अवैध हथियारों से हमला कर मारपीट का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने पीड़ित अजरूदीन के ब्यान पर 22 नामजद लोगों के विरूद्व विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।