फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे मत पकड़ो मां से 20 हजार रुपये दिला दूंगा'

Fri, 12 Sep 2014 03:01 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ चुंगी के पास कार से बैग चोरी कर भाग रहे लिटिल चोर को कार सवार ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। 10 साल के चोर ने पुलिसवालों से कहा कि उसे छोड़ दें वह अपनी मां से उन्हें 20 हजार रुपये दिला देगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


एसएचओ कविनगर ने बताया कि गोविंदपुरम निवासी व्यक्ति बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे कार से दिल्ली की ओर जा रहे थे। हापुड़ चुंगी पर रेड लाइट होने पर कार रुकी थी।

इसी बीच भीख मांगते हुए कार के पास आया 10 साल का बालक खिड़की खोलकर सीट पर रखा बैग लेकर भागने लगा। कार सवार ने लिटिल चोर को बैग लेकर भागते देख पीछा कर पकड़ लिया। एसएचओ ने बताया कि बैग में हजारों रुपये और कागजात थे। कार सवार ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


चप्पल में जेब बनाकर रखता था रुपये
एसएचओ ने बताया कि जामा तलाशी के दौरान लिटिल चोर की चप्पल से पुलिस को चार सौ रुपये बरामद हुए। पुलिस वालों द्वारा चप्पल बाहर फेंकने पर बालक ने चप्पल में बनाई हुई जेब के बारे में बताया और पैसे निकाल लिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें