फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, एक की मौत

Mon, 15 Feb 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा स्थित प्रेम विहार कालोनी में रविवार शाम को निर्माणाधीन मकान का लेंटर-शटरिंग गिरने से हड़कंप मच गया। मकान के अंदर मौजूद एक मजदूर और मिस्त्री इसके नीचे दब गए।
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से एक मजदूर की एम्स ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दूसरे के पैर की हड्डी टूटी है।

दिल्ली के जगतपुरी निवासी वीरेंद्र कुमार शर्मा का प्रेम विहार में 100 गज का प्लाट है। वह दिल्ली पुलिस से सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड है। प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब छह बजे मजदूर लेंटर डालने के बाद जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लेंटर गिर गया। एक मजदूर और मिस्त्री लेंटर के मलबे के नीचे दब गए।

शटरिंग गिरने की आवाज से आसपास हड़कंप मच गया। लोग एकत्र हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलते ही सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव, एसओ खोड़ा अवधेश यादव, सीएफओ अक्षय रंजन और एफएसओ सोमदत्त टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 50 लोगों की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया।

टीम ने कुछ देर बाद पप्पू मिस्त्री को मलबे से बाहर निकाल और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि छोटे (18) की एम्स ले जाने के दौरान मौत हो गई।

सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि लेंटर की ऊंचाई करीब 15 फीट है और सेटरिंग कमजोर थी। लेंटर का वजन पड़ने से सेटरिंग ढह गई, जिससे हादसा हुआ। मामले में शिकायत मिलने पर प्लॉट मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें