फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर में रिसाव से आग, दादी-पोती की मौत और तीन की हालत नाजुक

Sun, 05 Nov 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gas leakage - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाड़ा हिंदूराव इलाके में शनिवार सुबह सिलेंडर में रिसाव होने के बाद पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। आग में आठ लोग झुलस गए। इनमें पांच साल की बच्ची और उसकी 75 साल की दादी की झुलसकर मौत हो गई।
विज्ञापन


छह लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। दमकल गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, इलेक्ट्रीशियन विजय कुमार (40) गली तेलियान में 22 गज के पांच मंजिला मकान में रहता है। परिवार में उसकी मां भगवती देवी (76), पत्नी प्रीति (35), बेटी वंशिका (8) और 5 साल की काव्या हैं।
विज्ञापन


इस मकान की अन्य मंजिलों पर विजय के चार भाई रहते हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे प्रीति रसोई में चाय बनाने पहुंची। उसने सिलेंडर खोलकर माचिस जलाई तो आग का तेज गुब्बार निकला और प्रीति झुलस गई।

देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। परिवार के सभी लोग आग की चपेट में आ गए। शोर-शराबा होने पर दूसरी मंजिल पर रहने वाला विजय का बड़े भाई देशराज, अपनी पत्नी सुशीला और बेटे राजन के साथ वहां पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। इस दौरान ये तीनों भी आग की चपेट में आ गए।

शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें राममनोहर लोहिया और लोकनायक अस्पताल में भिजवाया। इलाज के दौरान भागीरथी और काव्या ने दम तोड़ दिया। विजय, प्रीति और वंशिका की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें