फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने कार से लैपटॉप उड़ाया

Wed, 13 Sep 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Laptop
विज्ञापन
सेक्टर-71 में ठक-ठक गिरोह ने कंपनी कर्मी की कार से लैपटॉप उड़ा लिया।  गाजियाबाद स्थित वैशाली निवासी मनीष त्यागी  कार से सेक्टर-71 चौराहे से सेक्टर-78 की तरफ जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने इशारा देकर कार रुकवा ली। दोनों ने उनसे कहा कि कार से इंजन ऑयल टपक रहा है। वह जैसे ही कार से उतरकर देखने लगे  बदमाश कार की पिछली सीट पर रखा लैपटॉप बैग लेकर फरार हो गए। फेज-3 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा बदमाशों ने सेक्टर-75 व 76 में कारों के शीशे तोड़ लैपटॉप व दस हजार रुपये नकदी की चोरी कर ली। सेक्टर-105 निवासी राकेश रंजन सोमवार को सेक्टर-76 स्थित क्रिस्टल होम्स आए थे। वह कार खड़ी कर कुछ देर के लिए परिचित से मिलने गए।

बाहर आए तो कार का पिछला शीशा टूटा था और लैपटॉप व 10 हजार रुपये गायब थे। दूसरी घटना सुजू पिल्लई के साथ हुई। वह डीएलएफ सोसाइटी गुरुग्राम में रहते हैं। पीड़ित सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी आए थे। वहां उनकी कार का शीशा तोड़ बदमाश लैपटॉप व पर्स ले गए। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें