फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद से चंद कदमों की दूरी पर व्यवसायी युवती से हुई शर्मनाक हरकत, विरोध करने पर की मारपीट

Tue, 19 Dec 2017 04:02 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
संसद से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर व्यवसायी युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अशोक रोड पर तीन आरोपियों ने पीड़ित पर अश्लील टिप्पणी की व छेड़छाड़ शुरू कर दिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट भी की गई। कैब चालक के सहयोग से पीड़ित ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस  के अनुसार, मूलरूप से वाराणसी (यूपी) की रहने वाली 28 वर्षीय युवती रीमा (बदला हुआ नाम) दिल्ली में व्यवसाय करती है।

वह 16 दिसंबर की शाम मीटिंग के लिए सहेली के साथ संग्रीला होटल गई थी। इसके बाद देर रात होटल से बाहर निकली और कैब बुक कराई। युवती सहेली के साथ अशोक रोड पर पहुंची तो वहां खड़े तीन युवकों ने छेड़छाड़, अश्लील बातें व टिप्पणी करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैब चालक ने युवती को बचाकर एक आरोपी को पकड़ लिया

प्रतीकात्मक तस्वीर
विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दिया। तब तक कैब चालक भी पहुंच गया। उसने युवती को बचाकर एक आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे संसद मार्ग थाना पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान पुरानी दिल्ली निवासी अनस के रूप में हुई। वह ट्रेडिंग का व्यवसाय करता है।

संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया।  बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के विशेष टीम बनाई गई है। हालांकि इस मामले में नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे।

शिक्षिका से छेड़छाड़ का आरोपी नहीं पकड़ा गया
कनॉट प्लेस इलाके में स्थित एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की छत पर शिक्षिका के साथ दिसंबर की शुरूआत में हुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं गया है। आरोपी ने छत पर मोबाइल पर बात कर रही शिक्षिका युवती के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की थीं। आरोपी ने अपने कपड़े भी उतार दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें