फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ का बदला चाकू से लिया था, हत्यारोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

Wed, 11 May 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के नूंह में रविवार को युवक द्वारा एक महिला की हत्या के मामले में आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि झगडे के दौरान महिला ने उसे थप्पड मार दिया था।
विज्ञापन


जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने कमरे में से चाकू लाकर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि कटका मरोठा हमूरपुर जिला बहराइच यूपी निवासी जमालुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी रफिकुन निशा की मुबीन ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि अभी पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद नहीं कर पाई हैं।
नूंह सिटी चौकी प्रभारी बच्चू सिंह के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पानी का टेंकर घर के टेंक में डलवाया था।

जिसके 200 रुपये उसे देने थे। इस बात को लेकर महिला के साथ उसका झगडा हुआ था। घटना के दिन वह जिस कमरे में नहाता था, उस कमरे में शिकायतकर्ता के गन्ने रखे हुए थे। इस बात को लेकर महिला का फिर से उसके साथ झगड़ा हुआ और महिला ने उसे थप्पड मार दिया।
विज्ञापन


जो आरोपी को नागवार गुजरा, उसने गुस्से में आकर महिला को चाकू मार दिया। घटनास्थल पर महिला का पति आने के कारण वह वहां से भाग गया। बच्चू सिंह ने बताया कि आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से हत्या में प्रयोग किए गए चाकू को बरामद किया जाएगा। जो उसने छुपा रखा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें