फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बात से नाराज महिला ने पति पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला

Fri, 29 Dec 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
तिलक नगर इलाके में अपने साथ नहीं रहने पर एक महिला ने पति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पति को बुरी तरह से जख्मी करने के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गयी।
विज्ञापन


जख्मी युवक को उसकी बहन ने अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार ऊषा (40) सपरिवार तिलक नगर स्थित झुग्गी में रहती है। उसके पड़ोस में उसकी भाभी प्रेमवती रहती हैं। प्रेमवती की 25 साल पहले ऊषा के भाई चमनलाल से शादी हई थी। चमनलाल का 15 साल पहले देहांत हो गया। उसके बाद प्रेमवती ऊषा की मौसी के बेटे संजय के साथ रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमला कर महिला हुई फरार

murder, crime, death
दोनों शादी करने के बाद मुरादाबाद चले गये थे, लेकिन एक साल बाद ही वह वापस तिलक नगर आकर रहने लगे। ऊषा ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे उसने देखा कि प्रेमवती व संजय के बीच झगड़ा हो रहा है। वह भागकर उसके घर गई।

वहां उसने देखा कि प्रेमवती संजय पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर रही है। ऊषा को देखते ही प्रेमवती वहां से फरार हो गई। ऊषा के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी महिला को देर रात इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि संजय अपनी बहन और रिश्तेदारों की बातों में आकर उसके साथ नहीं रह रहा था, जिसकी वजह से उनके बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें