फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफाई से परेशान महिला इंजीनियर ने लगाई फांसी, दो साल से थे साथ

Wed, 09 Aug 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी की बेवफाई से परेशान महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बुधवार देर शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती ने सुसाइड नोट में अपने दो साल केप्रेम प्रसंग और प्रेमी की बेवफाई से परेशान होकर आत्महत्या करने का जिक्र किया है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


घटना सेक्टर-62 स्थित शांति कुंज अपार्टमेंट की है। मूलरूप से पटना निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती (25) यहां सहेलियों के साथ किराये पर रहती थी। उसकेपिता पटना में विद्युत विभाग में इंजीनियर हैं। युवती सेक्टर-62 की एक नामी आईटी कंपनी में कार्यरत थी।

इसी कंपनी में अंकुश गंदोत्रा नामक युवक भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। थाना सेक्टर-58 प्रभारी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार शाम युवती की दोनों सहेलियां ऑफिस से वापस लौटीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पाकर मौकेपर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवती का शव पंखे से लटक रहा था। शव केपास ही सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि उसका दो साल से अंकुश से प्रेम संबंध था। दोनों के शारीरिक संबंध भी थे। इस दौरान वह एक बार गर्भवती भी हुई। अब उसे अचानक पता चला कि अंकुश अपने परिवार की मर्जी से किसी और से शादी कर रहा है। युवती ने उसे कई बार शादी के लिए मनाने का भी प्रयास किया। इसे लेकर वह कई दिनों से काफी परेशान थी। जब अंकुश शादी को तैयार नहीं हुआ तो उसने बुधवार को खुदकुशी कर ली।  पुलिस के अनुसार युवती के परिजन को सूचना दे दी गई है। उसका परिवार पटना से नोएडा के लिए रवाना हो चुका है। उनके नोएडा पहुंचने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। सुसाइड नोट के आधार पर अंकुश की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कंपनी से उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर ली है। पुलिस केअनुसार, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें