शालू के दो बेटियां प्रियांशी और लावण्या हैं। अंकित शराब पीने का आदी है। आरोप है कि बेटा न होने पर अंकित व उसके परिजन शालू को बुरा-भला कहते थे। यही नहीं शराब के नशे में अंकित शालू को पीटता था।
कई बार शालू ने अपने परिजनों से इसकी शिकायत की थी। इधर रविवार सुबह को कोटा निवासी शालू के भाई विजय ने बहन को कॉल कर शादी की सालगिरह की मुबारकबाद देने का प्रयास किया।
फोन न उठने पर उसने जीजा को कॉल किया, लेकिन उसने भी फोन नहीं उठाया। इसके बाद रिश्तेदार को कॉल करने पर विजय को बहन की मौत का पता चला। विजय परिवार के साथ फौरन दिल्ली के लिए रवाना हो गया।
इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शालू का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुराल पक्ष का कहना है कि शालू ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दी है। विजय ने बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शालू के पति अंकित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।