लगभग एक वर्ष पूर्व प्रोफेसर की पत्नी से एक अंजान युवक ने फेसबुक पर कुछ इस कदर दोस्ती कर ली कि फिर जल्द ही युवक ने उसका मोबाइल नंबर लेकर नजदीकी बढ़ाना शुरू कर दिया।
इसके बाद उससे चैट करने लगा। आरोपी महिला से उसके पति व बच्चों की गैरमौजूदगी में मिलने उसके घर तक पहुंच गया। कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित पॉश सोसायटी निवासी प्रोफेसर की पत्नी से दोस्ती कर दगा देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने महिला को ब्लैकमेलिंग कर रुपये व आभूषण हड़प लिए थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कासना कोतवाली में दर्ज कराई गई शिकायत में महिला ने कहा था कि उसकी लगभग एक वर्ष पूर्व एक अंजान युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। इसके बाद आरोपी उसे चैट करने लगा।