फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बाइक सवारों ने कैश वैन पर गोलियां बरसा दिन-दहाड़े की 70 लाख की लूट

Tue, 19 Sep 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
cms cash van - फोटो : social media
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में सोमवार दिन-दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने सीएमएस कंपनी की कैश वैन पर गोलियां बरसाकर 70 लाख रुपये लूट लिये। हमले में कैश वैन में मौजूद कैशियर मनवीर (34) गोली लगने से जख्मी हो गया, जबकि गार्ड प्रदीप के सिर पर बदमाशों ने पिस्टल की बट से हमला कर दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने वैन में रखे बक्से से रुपये अपने बैग में डाले और मौके से फरार हो गए। इधर जैसे ही जिले में लूट की खबर मिली, वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के अलावा वैन के चालक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को घटना स्थल के पास से एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बरामद हुई है। उसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

cms van - फोटो : social media
पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर को सीएमएस कंपनी की हायर की हुई कैश वैन में कैशियर मनवीर, गार्ड प्रदीप, चालक आदिल व दो अन्य कस्टोडियन मौजूद थे। वैन अलग-अलग कंपनियों व शॉप से कैश कलेक्ट करते हुए लोनी से करावल नगर की ओर आ रही थी। इस बीच जैसे ही वैन जौहरीपुर, स्थित कदर्म फॉर्म के पास पीएनबी के एटीएम के नजदीक सूनसान जगह पर पहुंची।

दो बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने वैन को जबरन रुकवा लिया। सभी बदमाशों ने मंकी कैप लगाया हुआ था। जैसे की गार्ड ने चारों नकाबपोश लड़कों से पूछताछ शुरू की, बदमाशों ने गोली चला दी। एक गोली कैशियर मनवीर के हाथ में लगी। बदमाशों ने गार्ड प्रदीप के सिर पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। हमले में वह भी जख्मी हो गया।बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर वैन से रुपयों से भरा बैग निकाला।

बाद में उसका कैश अपने बैग में भराकर बदमाश मौके से फरार हो गए। करीब 4.15 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही फौरन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल मनवीर व प्रदीप को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी था। पुलिस चालक आदिल व वैन में मौजूद अन्य कस्टोडियन से पूछताछ कर रही है।

शुरूआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें