फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेन देने के बहाने लैब असिस्टेंट ने सातवीं कक्षा की छात्रा से की अश्लील हरकत

Sat, 13 Aug 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदनगरी इलाके में सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ लैब असिस्टेंट द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर नंद नगरी थाना पुलिस ने छेड़खानी और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहती है। वह सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी बड़ी बहन इसी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। 

बुधवार को छात्रा स्कूल में अपनी बड़ी बहन के पास पेन लेने के लिए जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में उसे लैब असिस्टेंट नेतराम मिला। नेतराम ने उसे रोक लिया और पूछा कि कहां जा रही है। छात्रा ने बताया कि वह बड़ी बहन के पास उससे पेन लेने जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिकायत के बाद स्कूल प्रशासन ने नहीं की थी कार्रवाई

- फोटो : demo
नेतराम पेन देने के बहाने छात्रा को लैब में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने विरोध किया और किसी तरह से नेतराम की चंगुल से अपने को छुड़ाकर वहां से भागी। 

स्कूल से घर आने के बाद उसने अपनी मां को सारी बात बताई। अगले दिन छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचकर लैब असिस्टेंट की शिकायत की, लेकिन स्कूल प्रशासन की ओर से आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

इसके बाद परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नेतराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें