फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठरी में मिला बच्ची का शव, गले पर कट का निशान

Wed, 25 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह से लापता 10 वर्षीय बच्ची का शव सरस्वती कुंज स्थित एक कोठरी से बरामद किया गया है। बच्ची के गले पर कट का निशान है। पहचान मिटाने के लिए उसे जलाने का भी प्रयास किया गया। उसके साथ यौन उत्पीड़न किए जाने की भी बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बंगाल के जिला मुर्शिदाबाद के रहने वाले सलीम का परिवार यहां सेक्टर-52 में पिछले करीब 4 साल से रह रहा है। उसकी 10 वर्षीय बच्ची 16 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई।

परिजनों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए थाना सुशांत लोक थाने में लिखित शिकायत दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार, बच्ची की बरामदगी के लिए गठित की गई पुलिस टीम को सोमवार की शाम सूचना मिली कि सरस्वती कुंज स्थित एक कोठरी में बच्ची का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गायब हुई बच्ची के परिजनों को सूचना दी और शव की पहचान कराई।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार, बच्ची के गले पर कट का निशान है, जिससे साफ है कि उसकी हत्या की गई है। साथ ही शव की पहचान मिटाने के लिए जलाने का भी प्रयास किया गया है।

पुलिस के अनुसार, बच्ची के पिता ने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी गौरव फौगाट ने बताया कि बच्ची को मारने के बाद जलाने का प्रयास किया गया।

यौन शोषण भी किया। ऐसा लगता है कि बच्ची आरोपी को पहचानती थी, जिस कारण आरोपी ने फंसने के डर से बच्ची की हत्या कर दी। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें