फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 25 Jan 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर जिले के  चांदपुर से सपा प्रत्याशी अरशद अंसारी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

चांदपुर से सपा प्रत्याशी अरशद अंसारी नामांकन पत्र भरने के दौरान जुलूस में अनुमति से कहीं अधिक वाहन ले जा रहे थे। इस पर जोनल मजिस्ट्रेट सुशील कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने चुनाव आचार संहिता व धारा 144 का  उल्लंघन करने के मामले में सपा प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जुलूस में बड़ी तादाद में वाहन भी थे। जोनल मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रत्याशियों को आयोग के निर्देशों का पालन करना चाहिए। आचार संहिता का उल्लंघन होने की स्थिति में कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें