फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के भाई और भतीजे पर अपहरण और हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Wed, 13 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुन्हाना से निर्दलीय विधायक और भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे रहीशा खान का के उसके छोटे भाई और भतीजे पर एक व्यक्ति के अपहरण और हत्या की कोशिश का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


आरोप है कि विधायक के भाई और भतीजे ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ मिलकर एक युवक का अपहरण कर लिया और जब इसका विरोध किया तो गोली चलाकर  एक आदमी को घायल कर दिया। दूसरी ओर विधायक के भतीजे ने अपनी बहन के अपहरण की कोशिश और गाड़ी तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित की शिकायत पर पुन्हाना पुलिस ने विधायक के छोटे भाई मुस्ताक खान, भतीजा मोईन खान, खुर्शीद निवासी गोकलपुर और वसीम सहित छह अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण, फायरिंग, अवैध हथियार की धाराओं सहित मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिटाई कर उसका अपहरण कर ले गए

पुन्हाना सिटी चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि पुन्हाना के ही रहने वाले रहीस नामक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

पुन्हाना के पैमा रोड पर रहने वाले रहीस ने पुन्हाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई इरफान नगीना आईटीआई में पढ़ता है। वह सोमवार को नगीना से शाम को पढ़कर आ रहा था।

जब वह पुन्हाना के जमालगढ़ रोड पर पहुंचा तो विधायक रहीशा खान के भाई मुस्ताक अहमद, भतीजा मोईन खां अपने साथ गोकलपुर निवासी खुर्शीद और आली मेव निवासी वसीम सहित पांच-छह अन्य लोगों को लेकर आया। पहले उसके भाई की पिटाई की, बाद में उसका अपहरण करके ले गए।

रहीशा खान को विरासत में मिली राजनीति

पु‌लिस - फोटो : file photo
किसी ने जमालगढ रोड से उनको फोन कर दिया जहां उन्होंने कई आदमियों को साथ लेकर अपहरणकर्ताओं का पीछा किया। उन्होंने बताया कि रास्ते में उन्होंने मुस्ताक की कार जिसमें उसका भाई था, उसे रोक लिया और आरोपियों से इरशाद को छुडा लिया। उन्होंने बताया कि उसके बाद मुस्ताक, उसका लडका मोईन खां करीब आठ दस लोगों को साथ लेकर उनके घर आया और फायरिंग शुरू कर दी।

रहीशा खान को राजनीति विरासत में मिली है। सबसे पहले 1987 में उनके पिता अजमत खां, देवी लाल और ओम प्रकाश चौटाला के मंत्रिमंडल में पशुपालन मंत्री रहे।

उसके बाद उनके बडे़ भाई आजाद मोहम्मद बंसीलाल और ओमप्रकाश चौटाला के राज में 1996 से 1999 में मंत्री रहे। वहीं 2005 से 2010 तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में डिप्टी स्पीकर रहे।

विधायक के भतीजे ने कराई बहन के अपहरण के प्रयास की रिपोर्ट

- फोटो : amar ujala
पुन्हाना से विधायक रहीश खान के भाई और भतीजों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद विधायक के भतीजे मोईन खान ने अपनी विरोधी पार्टी के खिलाफ पुन्हाना सिटी चौकी में अपहरण का प्रयास, लूट, कार में तोड़-फोड़ और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।

डीएसपी रतनदीप बाली ने बताया कि रहीश, जमील, सन्नू, वसीसत, इसलाम, रिजवान निवासियान पुन्हाना और वकील, सलीम व रुकमुद्दीन निवासी आली मेव सहित करीब 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विधायक रहीश खान के भतीजे मोईनखान द्वारा पुलिस चौकी पुन्हाना में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बहन ट्यूशन पढ़ने जाती है। सोमवार को भी वह ट्यूशन पढ़ कर जब घर लौट रही थी तो इरफान पुत्र जमील अनाज मंडी के नजदीक हथियारों के लैस दो-तीन अन्य युवकों के साथ बैठा था जब उसकी बहन वहां से घर आ रही थी तो पहले उन्होंने अश्लील हरकतें कीं, बाद में उसका अपहरण करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हो गए

यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
लड़की ने शोर मचाने पर मंडी के नजदीक बैठे लोग एकत्र हो गए तो आरोपी जमालगढ़ रोड की तरफ भाग निकले। शिकायत में कहा कि उसके बाद उन्होंने अपनी कार को लेकर आरोपियों का पीछा किया।

जमालगढ रोड पर सब्जी मंडी के गेट पर उन्होंने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। अचानक रहीश पुत्र जमील, जमील पुत्र मम्मन, सन्नू पुत्र रहीम खां, वसीसत पुत्र सन्नू, इसलाम पुत्र शमशु, रिजवान पुत्र इसमल्ली निवासियान पुन्हाना के अलावा वकील, सलीम पुत्र ममन, रुकमुद्दीन पुत्र खलील निवासी आली मेव सहित करीब 20-25 अन्य लोग हथियारों से लैस होकर आए और उसको जान से मारने का प्रयास किया।

वह किसी तरह वहां से भाग निकला। लेकिन आरोपियों ने उसकी कार को तोड़ दिया तथा कार में रखे 17 हजार रुपयों को लूट कर फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें