दिल्ली के नरेला इलाके में एक नाबालिग ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। उसने डीडीए के निर्माणाधीन साइट पर पांच साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर शव को जमीन में दफनाने की कोशिश की।
इसी दौरान एक सुरक्षा गार्ड की नजर उसपर पड़ गई। लोगों ने आरोपी को दबोचकर उसकी जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार नरेला में डीडीए के फ्लैट बनाए जा रहे हैं। यहां काफी संख्या में मजदूर व उसके परिवार वाले रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम यहां काम करने वाले एक मजदूर की पांच साल की बेटी खेलते हुए अचानक गायब हो गई। परिजन बच्ची की तलाश कर रहे थे।