फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खान हत्याकांड : केजरीवाल के आरोप खारिज, हत्या में नहीं गिरी और तंवर का हाथ

Fri, 17 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्या के बाद मुईन के घर के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनडीएमसी के असिस्टेंट लीगल एडवाइजर एमएम खान की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोपों के बाद दिल्ली की राजनीति गरमा गई है।
विज्ञापन


एलजी को लिखी चिट्ठी के जवाब में पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सफाई दी। उन्होंने कहा कि खान हत्याकांड में सांसद महेश गिरी और एनडीएमसी उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर का कोई हाथ नहीं है।

मामले में पुलिस कनाट होटल के मालिक समेत कुल सात लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि बुधवार एलजी को लिखी चिट्ठी में केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि खान हत्याकांड की साजिश में सांसद महेश गिरी और एनडीएमसी के उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जांच के दौरान सामने नहीं आया महेश गिरी और तंवर का नाम

गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
लेकिन, एलजी के इशारे पर पुलिस उन्हें जानबूझकर बचा रही है। माना जा रहा है कि एलजी के दबाव के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले में सफाई दी है।

स्पेशल सीपी क्राइम ताज हसन और स्पेशल सीपी ला एंड आर्डर (दक्षिण) पी कामराज ने बृहस्पतिवार सुबह पुलिस मुख्यालय में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की।

इसमें बताया कि खान हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाकर होटल मालिक समेत सात लोगों को दबोच लिया था। पुलिस की जांच पूरी तरह सही और निष्पक्ष थी।

जांच के दौरान पूर्वी दिल्ली सांसद महेश गिरी या एनडीएमसी के उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर का नाम सामने नहीं आया है। उन पर लगाए जा रहे आरोप भी पूरी तरह से गलत हैं।
विज्ञापन

जानिए क्या है पूरा मामला

सीसीटीवी में कैद वारदात - फोटो : अमर उजाला
एनडीएमसी के असिस्टेंट लीगल एडवाइजर एमएम खान होटल कनाट पर लगे करीब 300 करोड़ रुपये जुर्माने की फाइल की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्हें तीन करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश की गई थी।

लेकिन, वह इसके लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने जांच प्रभावित नहीं की। इसके बाद होटल मालिक ने निजी सुरक्षा गार्ड के साथ मिलकर उनकी जामिया नगर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी।

इस मामले में पुलिस ने होटल मालिक समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी लगातार करण सिंह तंवर व भाजपा सांसद महेश गिरी पर साजिश में शामिल होने के आरोप लगा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें