फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताब में रख कर मेट्रो स्टेशन पर ले जा रहा था चाकू, धरा

Wed, 05 Apr 2017 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
knife
विज्ञापन
एम्स मेट्रो स्टेशन पर किताब में चाकू छुपाकर ले जा रहे एक युवक को सीआईएसएफ के जवान ने पकड़ा है। आरोपी अंदर पहुंच चुके अपने एक सहयोगी को सुरक्षा गेट से पहले किताब थमा रहा था। जब किताब की जांच की गई तो उसमें चाकू मिला।
विज्ञापन


सीआईएसएफ ने युवक को घिटोरनी मेट्रो थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मेट्रो पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सीआईएसएफ के मुताबिक पकड़े गए युवक की पहचान विशाल नेगी (21) के रूप में हुई है।

उसने पूछताछ में बताया कि उसे पता था कि चाकू लेकर मेट्रो ट्रेन के अंदर नहीं जा सकते हैं। इसलिए वह सुरक्षा घेरे से पहले ही अपने एक सहयोगी को किताब दे रहा था। फिलहाल पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह चाकू क्यों ले जा रहा था।
विज्ञापन


सीआईएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक यह घटना सोमवार को हुई। एम्स स्टेशन पर बने मोर्चा में तैनात सीआईएसएफ जवान ने एक युवक को सुरक्षा घेरे से पहले ही अंदर जा चुके अपने सहयोगी को कुछ देते हुए देखा। जवान तुरंत हरकत में आया और आरोपी युवक को दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें