फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से होकर गुजरना पड़ गया इतना महंगा कि...

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के एक लोहा व्यवसायी को दिल्ली से गुजरना भारी पड़ गया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर व्यवसायी की ईको स्पोर्ट्स कार व उसमें रखा महंगा सामान लूट लिया साथ ही ड्राइवर को बंधक बनाकर दिल्ली व गुड़गांव में घुमाते रहे और आखिर में अधमरी अवस्था में उसे गुड़गांव में फेंक दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ड्राइवर जब गुड़गांव पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने गया तो उसे उसे दिल्ली भेज दिया गया।

कार में व्यवसायी का काफी सामान था। बदमाश दीपचंद को हथियारों के बल पर दक्षिण दिल्ली व गुड़गांव में घूमाते रहे। दीपचंद ने अपनी शिकायत में कहा है कि बदमाशों उसके साथ मारपीट करते रहे और उसे सीट के नीचे घुसा दिया था।

शादी में शरीक होना पड़ा मंहगा

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कानपुर निवासी व्यवसायी इश्मित किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने लुधियाना गया था। शादी समारोह खत्म होने के बाद वह रविवार को अपनी ईको स्पोर्ट्स से कानपुर लौट रहे थे।

इश्मित को ये कार उनकी शादी में गिफ्ट मिली थी। दिल्ली में वह वसंत कुंज इलाके में स्थित एंबियंस मॉल में खाना खाने चले गए।

उनका ड्राइवर दीपचंद मॉल के बाहर इंतजार कर रहा था। रात करीब 11:30 बजे चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर दीपचंद को कार समेत अगवा कर दिया।
विज्ञापन

ड्राइवर को अधमरा कर गुड़गांव में फेंका

बदमाशों ने सोमवार तड़के गुड़गांव के सुशांत लोक इलाके में फेंक दिया और कार, मोबाइल व उसमें रखा सामान लेकर फरार हो गए।

दीपचंद,  गुड़गांव पुलिस के पास शिकायत कराने पहुंचा। गुड़गांव पुलिस ने इलाका दिल्ली पुलिस का होने के कारण दीपचंद को दिल्ली भेज दिया। उसने आरोप लगाया है कि उसे मेडिकल उपचार भी नहीं दिलवाया गया।

वसंत कुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने लूट की धाराओं में मामला दर्जकर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। कार में व्यवसायी का काफी सामान था। जो बदमाश लूट ले गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें